---Advertisement---

मिर्जापुर में अजय हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:बहुभोज में तमंचा देखने के विवाद में सीने में मारी थी गोली

May 5, 2026 9:42 AM
---Advertisement---

मिर्जापुर में हुए अजय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिया है। बहुभोज कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने युवक को गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद किया है।

मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के नारीबारी गांव में 1 मई को हुए अजय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी चंद्रभूषण उर्फ मोछू को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने सोमवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया।

तमंचा और एक फायर खोखा कारतूस बरामद

मृतक अजय रैदास (22) पुत्र भूतनाथ रैदास था, जिसे बहुभोज कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर मुनेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर साक्ष्य जुटाए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रेलवे लाइन पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक फायरशुदा खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अजय उसका रिश्तेदार था और दोनों बहुभोज में शामिल हुए थे। आरोपी के अनुसार, अजय तमंचा देखने की जिद कर रहा था, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने अजय के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने शव को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन लोगों के आने की आहट सुनकर वह शव छोड़कर फरार हो गया।

थाना प्रभारी अमित मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment