---Advertisement---

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस लालगंज में सुनी जन समस्याएं, प्राप्त शिकायतो को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश-संतुष्टिपूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित पर की जाएगी कार्यवाही

May 2, 2026 7:36 PM
---Advertisement---

मीरजापुर 02 मई 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित जन शिकायतो को सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता से अधिकारी सम्पर्क करते हुए संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, संतुष्टिपूर्ण निस्तारण न होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आए हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओ को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी समक्ष प्राप्त 92 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 04 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करते हुए प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ताढंग से निस्तारण किया जाए। हर्रा निवासी कुसुम ने शिकायत की कि उनके परिजन की आठ मार्च को मृत्यु के बाद भी उन्हें भारतीय स्टेट बैंक से धनराशि पाने के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।वहीं आशा कार्यकर्ताओं के संघ की संरक्षक मनोकामना मिश्रा ने ड्रमंडगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की अनियमित उपस्थिति का मुद्दा उठाया। बताया कि इससे कार्य प्रभावित हो रहा है और वेतन भुगतान में भी दिक्कत आ रही है। डीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राजपुर निवासी छोटेलाल ने ड्रमडगंज थाने में खड़ी मोटरसाइकिल को अवमुक्त कराने की मांग मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार से की। इस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में लता देवी ने विद्युत बिल संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता को जांच कर नियमानुसार संशोधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत व अतिक्रमण से जुड़े मामलों की संख्या भी अधिक रही।

अधिकारियों को इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष निर्देश दिए गए। तहसील दिवस के पश्चात जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियो की बैठक कर आई0जी0आर0एस0, सम्पूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल व अन्य माध्यमो से प्राप्त जन शिकायतो को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष 154 प्रार्थना प्राप्त हुआ जिसमें 15 का निस्तारण किया गया, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 05 का निस्तारण किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस चुनार में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार के समक्ष 71 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 04 का निस्तारण किया गया, शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस आशय से प्रेषित कि समय से निस्तारण कर आख्या सम्बन्धित तहसील को भेज दी जाए। तहसील लालगंज में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, तहसीलदार दीक्षा पांडेय, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक तिवारी, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, रेंजर के. सिंह, थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment