
मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भारतीय जनता पार्टी के तीन पश्चिम बंगाल, पाण्डिचेरी और आसाम राज्यों में प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं,सभासदों के साथ बुंदेलखंडी वार्ड भ्रमण दौरान गुडहट्टी चौराहे से पैदल ही मुकेरी बाजार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, पटाखा फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।उन्होंने इन तीनों राज्यों में मिली जीत पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सहित यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।नपाध्यक्ष ने कहा कि इन तीनों राज्यों में जीत का श्रेय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जाता है।पश्चिम बंगाल में जन्मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी जो पार्टी के संस्थापक है, उनके अंत्योदय सोच और बंगाल में कमल खिलाने के सपने को साकार करने का काम भाजपा ने किया है।श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने कहा था कि देश में दो प्रधान नहीं होगा,भारतीय जनता पार्टी ने कश्मीर में भी उनके सपने को साकार किया था,पश्चिम बंगाल जहां ममता बैनर्जी ने बंगाल में एक ही वर्ग समुदाय को बढ़ाने,पालने,पोसने का काम किया।बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया,हिंदू त्यौहारों पर रोक लगाई। टीएमसी की सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दुओं की हत्या पर ममता मौन रही।इन्हीं सब अत्याचारों का जवाब बंगाल की जनता ने अपने वोट से दिया है।श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बंगाल में कमल खिलाने के सपने को भी साकार करने का काम किया है।बंगाल अब राममय और भाजपामय हो गई है,अब बंगाल को प्रगति और विकास की उस तेज रफ्तार को गति मिलेगी।इसके साथ ही मीरजापुर के बुंदेलखंडी वार्ड में बंगाल की तरह कमल खिलने जा रहा है।जैसे हम लोगों ने बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत में प्रचंड जीत हासिल की है, वैसे इस बुंदेलखंडी उपचुनाव में भी जीत हासिल करेंगे।बुंदेलखंडी वार्ड में घर घर जाकर जनता से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील भी की गई है।इस मौके पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता,सभासद सहित सैकड़े लोग मौजूद रहे।















