---Advertisement---

लू के प्रकोप से बचाव को श्रमिक रहें सतर्क सहायक श्रमायुक्त की अपील

April 30, 2026 4:22 AM
---Advertisement---

मीरजापुर 29 अप्रैल 2026- जनपद में बढ़ते तापमान और लू (हीट वेव) के प्रकोप को देखते हुये सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार ने श्रमिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंनें कहा कि तेज धूप में काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, ऐसे में बचाव जरूरी है। उन्होंनें कारखानों, ईट भट्ठों, दिहाड़ी मजदूरों, डिलीवरी कर्मियों सहित खुले में कार्य करने वाले सभी श्रमिकों सलाह दी कि वे अपने शरीर को पूरी तरह ढंककर रखें। काम पर जाते समय गमछा, टोपी, हल्के सूती कपड़े, चश्मा और जूते का उपयोग अवश्य करें। कार्य के दौरान सिर पर गमछा बांधकर रखें और खुद को धूप से बचायें। श्रमिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हुये उन्होंनें कहा कि अपने पास पानी की बोतल और नींबू रखें तथा समय समय पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी और नारियल पानी का सेवन करते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और लू से बचाव संभव होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment