---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति एवं जिला प्रशिक्षण बैठक हुई सम्पन्न

May 2, 2026 7:34 PM
---Advertisement---

आज दिनांक 02 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक एवं जिला प्रशिक्षण की तैयारी बैठक आयोजित हुई । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि / वक्ता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ0 राकेश त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी / क्षेत्र उपाध्यक्ष काशी श्रीमती सरोज कुशवाहा रही । मुख्य वक्ता डॉ0 राकेश त्रिवेदी ने चल रहे कार्यक्रमों एवं अभियानों की समीक्षा किया एवं आगामी कार्यक्रमों की बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने हमें अपने जिले से अन्यत्र जिले में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी के रूप में बड़े ही आशा और विश्वास के साथ भेजा है । प्रशिक्षण हमारे संगठन की प्राणवायु है, हम इसके माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं में संस्कार देने का कार्य करते हैं । पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक, सांगठनिक, सामाजिक एवं युगानुकूल तकनीकी नवाचार से जोड़ने एवं निपुण करने के लिए प्रशिक्षण वर्गों की व्यवस्था का निर्माण किया है । कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री डॉ0सी0एल0 बिन्द एवं संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया ।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष पिछड़ा आयोग उ0प्र0 सोहन श्रीमाली, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक श्रीमती शुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दूबे, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, उत्तर कुमार मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, ओम प्रकाश केशरी, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, उदयभान तिवारी, गौरव ऊमर, इन्द्र कुमार सिंह, श्रीमती सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिलामंत्री श्रीमती संध्या पटेल, डॉ0 विजय सिंह, आलोक सिंह, अनिल सिंह, वीरेन्द्र कुमार कोल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, अमित कुमार सिंह, आनंद मैनी, रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे के साथ सभी जिला कार्यसमिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment