
मीरजापुर, 27 अप्रैल 2026।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मीरजापुर द्वारा आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन रामललित महाविद्यालय, कैलहट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा सिंह पटेल ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देना केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मझवा की विधायक सुचिष्मिता मौर्य एवं चुनार के विधायक अनुराग सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और समाज में उनकी भागीदारी मजबूत होगी। साथ ही यह भी कहा गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व जरूरी है।
कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा गया कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले दलों को आगामी चुनाव में महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनमोल सिंह, स्वामीनाथ सिंह, बैजनाथ प्रजापति, चिंतामणि मौर्य, विजय सिंह, अनिल सिंह, संध्या जी, रानी सेठ, प्रेमलता दुबे, पार्वती मौर्य, अनीता जी, सोनम जी, सविता जी, सावित्री मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने किया।















