केंद्रीय राज्य मंत्री एव सांसद अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन पार्टी के नेताओं द्वारा विन्ध्याचल स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ धूम धाम के साथ मनाया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा बुजुर्गों के केंद्रीय मंत्री के लिए आशीर्वाद की कामना करते हुए महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी एवं बुजुर्गों को अंगवस्त्र बांटे और उनका आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि इन माता-पिता के बीच आकर जो सुकून मिला, वह किसी भी उत्सव से बड़ा है इन सबके आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार अनुप्रिया पटेल जी देश के सांसद में पहुंची है उनकी प्रेरणा से इनके बीच आने का अवसर मिला है । इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि इस वृद्धा आश्रम में 150 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन वृद्धाश्रम मनाया जाना प्रेरणादायक है,वहां मौजूद वृद्धजनों ने भजन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद दिया इस दौरान प्रदेश सचिव रामबृक्ष बिंद, युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह पटेल,लव द्विवेदी,विशंभर पाण्डेय ,वृद्ध आश्रम के मैनेजर चंद्र पाल विभाग ,शिवानी मिश्रा ,राजेश चौधरी , रियाज अहमद आदि मौजूद रहे ।















