---Advertisement---

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मीरजापुर आगमन पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया जोरदार स्वागत

April 30, 2026 4:19 AM
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मीरजापुर आगमन
---Advertisement---

मीरजापुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद मीरजापुर प्रथम आगमन पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सभासदों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया।बता दे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मां विन्ध्वासिनी के दर्शन पूजन के लिए सुबह मीरजापुर पहुंचे,जहा नपाध्यक्ष ने उनका जौनपुर तिराहा पर माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।विंध्यधाम पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने अंगवस्त्र और बुके देकर उनका स्वागत किया।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विश्व के सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन लिए मीरजापुर पहुंचे है।उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है,नगर के विभिन्न वार्डों से भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं सभासद पूरे उत्साह के साथ सुबह से ही अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए खड़े थे।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मीरजापुर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment