---Advertisement---

टीबी मरीजों को रेड क्रॉस सोसाइटी ने वितरण किया पोषक पोटली

April 30, 2026 4:14 AM
Mirzapur News
---Advertisement---

मीरजापुर। शासन द्वारा निर्धारित टीबी रोगियों के मदद के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीएल वर्मा के पहल पर जिले में इलाज पर चल रहे 501 टीबी मरीजों को रेड क्रॉस सोसाइटी से पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई।

उपरोक्त पहल के ही तहत बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को विकासखंड सीखड़ स्थित सीएचसी पर क्षेत्र के 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देते हुए उन्हें टीबी के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में क्षय विभाग के मौजूद जिला कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा लोगों को टीबी के समस्त लक्षणों एवं सरकारी स्तर से दी जा रही सभी नि: शुल्क सुविधाओं से परिचित कराते हुए उनसे नियमित दवा एवं खान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
सतीश यादव द्वारा आए सभी मरीजों से कहा गया कि आप सभी स्वस्थ होने के पश्चात टीबी चैंपियन बनकर समाज में इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने का नेक कार्य करें जिससे की हमारा जनपद जल्द से जल्द टीबी मुक्त जनपद बन सके। उन्होंने लोगों को जिले में संचालित दूरस्थ एरिया हेतु 100 दिवसीय कार्यक्रम से भी परिचित कराते हुए अपेक्षा की कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके घर के नजदीक दी जाने वाली इस मदद योजना में सहयोग करें।
सीएचसी प्रभारी डॉ भरत यादव द्वारा टीबी रोग से बचाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रोग असाध्याय नहीं है, बस आप सभी अपनी दवा नियमित रूप से सेवन करें साथ ही अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें साथ ही किसी भी प्रकार के नशा सेवन बचे। कार्यक्रम में सीएचसी बगहा के डाक्टर विजय प्रकाश, डॉक्टर दिपाली, आषुतोष तिवारी, राजेश गुप्ता, आकांक्षा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment