---Advertisement---

स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक के लिए जनता को करे जागरूक,ईओ जी लाल ने की बैठक

April 28, 2026 2:41 PM
---Advertisement---

मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर ईओ जी लाल ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर स्वच्छता निरीक्षक,सफाई नायकों,और स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों साथ समीक्षा बैठक की।बता दे कि प्रधान कार्यालय में हुई इस बैठक में ईओ जी लाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सिटीजन फीडबैक कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वार्डों में लोगो को सिटीजन फीडबैक के बारे में जानकारी दे और अधिक से अधिक संख्या में लोगों का फीडबैक कराए।वार्डों में सफाई निरीक्षक,सफाई नायक,सफाई मित्र और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से जुड़े कर्मचारियों को कहा कि वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है,नालियों की गहरी सफाई कराए,वार्डों में सुखा और गिला कूड़ा अलग-अलग लेने के साथ जनता को भी कूड़ा अलग अलग देने के लिए जागरूक करे। जिससे आगामी रैंकिंग में मीरजापुर को और बेहतर स्थान मिल सके।इसके साथ ही 1533 पर आने वाले आमजनों की शिकायतों का निस्तारण शत प्रतिशत कराए,जिससे आम जनता की समस्या का निस्तारण हो सके।स्वच्छ सर्वेक्षण पर जिन बिंदुओं पर अंक मिलना है,उस बिंदुओ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे सर्वेक्षण में ज्यादा अंक मीरजापुर नगर पालिका परिषद को मिल सके।इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा,तभी आगामी सर्वेक्षण में बेहतर स्थान मिल सकेगा।इस मौके पर सीएसआई मनोज सेठ, डीपीएम संजय सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment