मिर्जापुर आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज की अध्यक्षता में कल दिनांक 29 अप्रैल 2026 को यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मीरजापुर प्रथम आगमन हेतु जिला पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक सम्पन्न हुई । जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी 29 अप्रैल को सुबह 6 बजे माता विंध्यवासिनी देवी जी के दर्शन हेतु जनपद मीरजापुर में आ रहे हैं । जिनके स्वागत हेतु निम्न स्थानों का चयन किया गया है जिसका विवरण निम्नलिखित है

1– पुरजागीर चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में चुनार विधायक अनुराग सिंह एवं विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह के साथ कोन, नगर पूर्वी, कछवां, मझवां, चुनार, सीखड, कैलहट, नरायनपुर, जमालपुर मण्डल तथा उक्त मण्डलों में निवास करने वाले सभी प्रदेश क्षेत्र जिला मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ तक के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करेंगे संयोजक जिला महामंत्री डॉ0सी0एल0 बिन्द एवं जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह रहेंगे ।
2– नटवा तिराहा पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के साथ, नगर पश्चिमी, सिटी उत्तरी, सिटी दक्षिणी, पहाड़ी, मड़िहान, राजगढ़, सक्तेशगढ, अदलहाट, अहरौरा मण्डल तथा उक्त मण्डलों में निवास करने वाले सभी प्रदेश क्षेत्र जिला मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ तक के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सभी सभासदगण संख्या के साथ एवं महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहनें राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करेंगे । संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर एवं जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी रहेंगे ।
3– अटल चौक पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली एवं मझवा विधायक श्रीमती शुचिस्मिता मौर्या के साथ गैपुरा, छानबे, लालगंज, दुबार, गड़बड़ाधाम, हलिया मण्डल तथा उक्त मण्डलों में निवास करने वाले सभी प्रदेश क्षेत्र जिला मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ तक के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभाग के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे । संयोजक जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह जी, जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी एवं मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा रहेंगे ।














