---Advertisement---

जिलाधिकारी ने जनपद के बाढ़ क्षेत्र के अनुश्रवण हेतु फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक कर की समीक्षा

April 28, 2026 2:39 PM
---Advertisement---

मीरजापुर 28 अप्रैल 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में जनपद के बाढ़ क्षेत्र के अनुश्रवण हेतु फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आहूत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ के समय बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करके आवश्यक प्रबन्ध एवं कार्यवाही, बाढ़ निरोधक कार्यों पर बाढ़ के समय आवश्यक सामग्री कार्यस्थल पर पहुँचाने हेतु साधन उपलब्ध कराना, बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थल पर मरम्मत के लिए मजदूर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था, बाढ़ निरोधक कार्यों की सुरक्षार्थ आवश्यकता पड़ने पर पी०ए०सी०, पुलिस या होमगार्डस द्वारा पेट्रोलिंग का प्रबन्ध, शहरो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थलों पर जहाँ रात्रि में भी कार्य करने की आवश्यकता हो, वहाँ बिजली का उचित प्रबन्ध, जलमग्न क्षेत्रों में वर्षा के पानी को निकालने के लिये पम्पों, डीजल और बिजली इत्यादि की समुचित व्यवस्था, राहत कार्यों से सम्बन्धित विभागों/संस्थानों के समन्वय कर व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्रो में पर्याप्त नाव की व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा वर्षा से पूर्व सभी के टीकाकरण शत प्रतिशत पशुओ को लगवाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जीवन रक्षक दवाएं, एम्बुलेंस सहित सभी व्यवस्थाए कराना सुनिश्चित करेंगे। लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन रास्तो पर जलभराव हो जाता है उन रास्तो पर आवागमन हेतु पुलिया, सड़क की मरम्मतीकरण कराना सुनिश्चित करें। टेण्डर अदि के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि समय रहते करा लिया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment