---Advertisement---

मीरजापुर: जल निगम की लापरवाही पर नपाध्यक्ष सख्त, टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश

April 28, 2026 1:21 AM
---Advertisement---

मीरजापुर।
नगर में जल निगम के कार्यों के चलते जनता को हो रही समस्याओं को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने जल निगम के अधिकारियों के साथ नगर पालिका कार्यालय में बैठक की।

बैठक में नपाध्यक्ष ने कहा कि शहर में जगह-जगह चल रहे कार्यों के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खोदे गए गड्ढों से पानी की पाइपलाइन और सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे वार्डों में परेशानी बढ़ गई है।

कई स्थानों पर गड्ढे भरने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है, वहीं कई जगह कार्य समय सीमा के भीतर पूरा नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

नपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों के समाधान के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाए, जिससे समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जल निगम की लापरवाही को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जा चुकी है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन एक घंटा नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित रहकर शिकायतों का त्वरित समाधान करें।

इसके अलावा बारिश से पहले सभी कार्य पूरे करने के निर्देश भी दोहराए गए। नपाध्यक्ष ने कहा कि यदि इसके बाद भी किसी को समस्या होती है तो वह सीधे नगर पालिका कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

बैठक में सभासद अलंकार जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, शरद सरोज, किशन कसेरा, अजय मोदनवाल सहित जल निगम के अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, आरके पटेल, अविनाश मौर्या, रोहित सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment